राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के युवाओं बधाई देते हुए कहा कि आज प्रदेश में खेल के साथ साथ युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की ढेरों संभावनाएं दी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में इस दिशा में अनेक कार्य हो रहे है… सीएम धामी ने कहा कि आज 27 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा चुका है …. खेल के क्षेत्र में भी राज्य के भीतर अंतर्राष्ट्रीय सुविधाएं दी जा रही है। सीएम धामी ने कहा कि राज्य के भीतर नौजवानों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पवद है। सीएम धामी ने कहा कि अब उत्तराखंड राज्य खेल के बड़े आयोजन कराने के लिए तैयार है।
