Oplus_131072
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी और आमजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के लिए प्रेरणा के सबसे बड़े स्रोत हैं और उनके विचार आज भी देश को दिशा दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है, जहां लगभग 65 प्रतिशत आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल और नवाचार के क्षेत्र में मिल रहे अवसरों का जिक्र किया। साथ ही कहा कि उत्तराखंड सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में 27 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड
